मुस्लिम तेली समाज ने की मुस्लिम तेली विकास बोर्ड का गठन करने की मांग
दूदू . कस्बे में राजस्थान मुस्लिम तेली महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इश्तियाक अहमद व जिला अध्यक्ष ग्रामीण एडवोकेट इमरान मंसूरी,वार्ड पंच अनवर मोहम्मद ने तेली विकास बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन दूदू तहसीलदार कमलेश गौतम को दिया । ज्ञापन में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इश्तियाक ने बताया कि पूरे राजस्थान में मुस्लिम तेली के 17 लाख लोग निवास करते हैं जिनका पुश्तैनी कारोबार तेल घाना,रुई पिंजाई, खेतीबाड़ी, पशुपालन आदि हैं तथा जिनकी शिक्षा व आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है । इस कारण मुस्लिम तेली समाज को बढ़ावा देने के लिए मुस्लिम तेली समाज बोर्ड का गठन करना आवश्यक है । जिला अध्यक्ष ग्रामीण एडवोकेट इमरान मंसूरी ने बताया कि वर्तमान समय एवं परिवेश में समाज काफी पिछड़ चुका है। उक्त समाज को राष्ट्र एवं राज्य के विकास की मुख्य धारा में जोड़कर प्रदेश में अन्य पिछड़े हुए समाजों के विकास की तरह राजस्थान सरकार द्वारा बनाये गये माटीकला बोर्ड, केशकला बोर्ड,मैवात कला बोर्ड , देवनारायण बोर्ड आयोग सहित अन्य बोर्ड का गठन राज्य सरकार ने गठन किया है ! उसी प्रकार राजस्थान मुस्लिम तेली समाज के विकास व उत्थान हेतु सहानुभूति पुर्वक अनुषंसा करके मुस्लिम तेली आयोग अथवा बोर्ड या निगम का गठन करने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाये। जिसके लिए राजस्थान का मुस्लिम तेली समाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभारी रहेगा।