Dark Mode
आपातकालीन एवं रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान स्टाफ रहे मुस्तेद - डॉ. ओपी  सामर

आपातकालीन एवं रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान स्टाफ रहे मुस्तेद - डॉ. ओपी  सामर

बून्दी। बुधवार को सीएचसी कापरेन, लाखेरी ,इंदरगढ़, रायथल सहित खटकड़ का औचक निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने काम्रिकों से कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति को भी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। हमें हमारे कार्य के साथ-साथ आसपास हो रहे कार्यों पर नियंत्रण होना चाहिए, ताकि चिकित्सा संस्थान के समस्त कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। निरीक्षण के दौरान डॉ. ओपी  सामर ने चिकित्सा संस्थानों पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं एवं साफ-सफाई उपलब्ध करवाने, आपातकालीन, रात्रिकालीन ड्यूटी में चिकित्सक सहित पैरामेडिकल स्टाफ मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश भी दिए।
डॉ सामर ने सीएचसी खटकड़ एवं रायथल का औचक निरीक्षण किया और मोसमी बीमारी के मद्देनजर रेपीड रेसॉपन्स टीम एवम एंटीलावरवल  गतिविधियों की जांच की उंन्होने हेचरिज, गम्बूशिया मछली एम बरसात के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवम उनसे निपटने की।तैयारियों की जानकारी ली। डॉ. सामर ने  सीएचसी कापरेन  के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं सोनोग्राफी कक्ष के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए स्टाफ को तम्बाकू मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए), कायाकल्प, मौसमी बीमारियों एनक्यूएएस, तम्बाकू कार्यक्रम, परिवार कल्याण एवं अन्य योजना की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. सामर ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तुरन्त दुरुस्त करने के संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए। इमरजेंसी सेवाओं में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू  पाई गई। इस पर डॉ सामर ने स्टाफ को इसे नियमित रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ कमलेश शर्मा, साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!