Dark Mode
रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा # मेरे करियर की योजना# कार्यशाला का आयोजन

रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा # मेरे करियर की योजना# कार्यशाला का आयोजन

फलोदी. रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी प्रधानाचार्य भीकम चन्द सोनी की अध्यक्षता में किया गया । कार्यशाला का उद्देश्य # मेरे करियर की योजना # को लेकर चर्चा की गई, विद्यार्थियों के लिए करियर की योजना बनाना क्यों महत्वपूर्ण हैं ? इस पर शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आसपास के लोगों को देखकर, रिस्तेदारों को देखकर, पड़ोसी को देखकर । बालिकाओं के करियर नियोजन एवं मार्गदर्शन में सहायक तत्व क्या हो सकते हैं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए राजीव गांधी पोर्टल के माध्यम से हम बच्चों को कभी कभी उसके बारे बताते हैं व मार्गदर्शन करते हैं, व किसी अन्य संस्था के द्वारा भी आमुखीकरण करते हैं, उच्च माध्यमिक शिक्षा के दौरान आपके करियर के उद्देश्य क्या थे । हमारे उद्देश्य कुछ और थे बन कुछ और गए उन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आपके मार्गदर्शन के स्त्रोत क्या रहें। शिक्षकों ने बताया कि जब हम इस नॉकरी में आये थे तब किसी का कोई मार्गदर्शन नहीं था परन्तु रुचि यह थी कि नोकरी तो करनी ही हैं । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यही हैं कि जिस मार्गदर्शन का अभाव हमारे साथ में रहा वह बच्चों के साथ में नहीं आये इसलिए अभी से बच्चों के साथ में नो बैग डे वाले दिन व अन्य किसी भी दिन करियर को लेकर बात करना, जिससे कि बच्चों को अभी से ही उनका विजन क्लियर रहे ,जो उनका जो ड्रीम हैं उसको प्राप्त कर सकें व एक जैसा करियर चुनाव के बजाय अलग अलग करियर चुनाव कर पाए । न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत भी करियर मार्गदर्शन को शामिल किया गया है , इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रावल चन्द सुथार, मांगीलाल परिहार, बहादुर सिंह, संदीप कुमार, राधेश्याम पंवार, अंकुश कुमार, जयश्री जोशी, यमुना कौर, पूनम , कृष्ण कुमार, महेश, नुरो, संस्था की कार्यकर्ता मोनू कुमारी सोनी उपस्थित रही ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!