नानी बाई का मायरा कथा 17 फरवरी से
भीलवाड़ा । नगर में तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ता जगदीशचंद्र मंत्री ने बताया कि नगर के कृषि मंडी रोड स्थित बलदेव कॉटन फैक्ट्री गंगापुर में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक रामस्नेही संप्रदाय के संत दिग्विजय महाराज के श्रीमुख से संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा।