Dark Mode
36 घंटे में खुला वृद्ध महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ़्तार

36 घंटे में खुला वृद्ध महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ़्तार


भीलवाड़ा। ज़िले के फुलियाकला थाना क्षेत्र की डोहरिया पंचायत के सरदारपुरा गांव मे बीते 36 घंटे पूर्व हुई एक वृद्ध महिला के साथ लूट कर हत्या करने के मामले का राजफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । वही हत्या करने के लिए काम लिया गया चाकू एवं लूटे गए चांदी के कडे भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।
शाहपुरा सीओ महावीर शर्मा एवं फूलियाकलां थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया कि 20 फरवरी की रात मे सरदारपुरा गांव की सत्तर वर्षीय महिला नंदू कीर रोजाना की तरह सुबह खेत पर गई लेकिन शाम को घर नही लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने तलाश शुरू की । परिजनों की तलाश मे 21 फरवरी को सुबह वृद्धा का खून से लथपथ शव एक पक्की नहर के अंदर मिलने पर फूलियाकलां पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर फूलियाकलां पुलिस मौके पर पंहुची । मामला हत्या का होने के चलते भीलवाड़ा एवं अजमेर से एफ एस एल , डॉग स्क्वायड एमओबी सहित साईबर टीमें मौके पर बुलाई गई । टीमों ने वारदात का खुलासा करने के लिए साक्ष्य जुटाए । वहीं जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा आदर्श सिध्धू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा चंचल मिश्रा , शाहपुरा सीओ महावीर शर्मा ने भी मौके पर पंहुच मामले का राजफाश करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सरदारपुरा निवासी शक्तिसिंह राजपूत पुत्र भगवत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही हत्या करने के काम मे लिया गया चाकू एवं मृतका से लूटे गए चांदी के दो कडे भी बरामद करने के प्रयास किया जा रहा है ।
सीओ शर्मा ने बताया कि वृद्ध महिला नंदू देवी जब खेत से वापस घर आ रही थी तो रास्ते मे लूट की नीयत से आरोपी शक्तिसिंह ने वृद्धा का गला चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी । एवं शव को पास ही गड्ढे मे डाल दिया । वृद्धा के देर शाम तक घर नही पंहुचने से परिजन एवं ग्रामीण तलाश मे निकलने से आरोपी ने महिला के शव को कंधे पर रखकर पास ही नाहरसागर बांध की नहर जो कि उपर से ढकी हुई है शव को उसमे छुपा दिया तथा मृतका के हाथों मे पहने हुए चांदी के कडे निकाल लिए एवं पैरों मे पहने हुए कडुलिए खोलने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफल नही हो सका । आरोपी ने अपने उपर हुए कर्ज चुकाने एवं मौज मस्ती करने के लिए रुपयों की आवश्यकता होने के कारण वृद्ध महिला को अपना निशाना बनाया । ओर उसके हाथों मे पहने चांदी के कडे लूट लिए ओर महिला की हत्या कर दी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!