नाबार्ड द्वारा दौसा में दो दिवसीय ई-कॉमर्स की टे्रनिंग का शुभारंभ
दौसा- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से दौसा में दो दिवसीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, डीडीएम नाबार्ड प्रदीप चौधरी, एलडीएम अमित मीणा ,डीपीएम राजीविका बलदेव एवं युवा जागृति संस्थान के सीईओ गोकुल सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह राजीविका की महिलाओं समेत जेएलजी सदस्यों व निर्माता संगठनों ने भाग लिया टे्रनरों द्वारा प्रतिभागियों को अमेजॉन ओएनडीसी, फ्लिपकार्ट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड कर सकते हैं की ट्रेनिंग दी गई।
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी सदस्य सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने नाबार्ड का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के सूक्ष्म उधमों एवं उत्पादों को र्आथिक आधार प्रदान करना है वे अपने उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट से जोड़कर उत्पादों की प्रोडक्टिविटी एवं मार्केटिंग क्षमता का विकास कर पाएंगी। डीडीएम नाबार्ड प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड द्वारा ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट से जोड़ना है। उनके र्आटिजन्स को ई-कॉमर्र्स प्लेटफार्म के माध्यम से अंतराष्ट्रीय स्तर के मार्केट प्राप्त करने में मदद मिलेगी तथा लघु एवं सूक्ष्म उधमों को मजबूत र्आथिक आधार मिलेगा, उनके उत्पादों को कंपनियों द्वारा महत्व दिया जाएगा तथा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लघु एवं ग्रामीण उद्यमियों की कलात्मक वस्तुओं को पहचान मिलेगी।