Dark Mode
नदबई भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह के प्रचार प्रसार में उतरे पत्नी और बेटा

नदबई भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह के प्रचार प्रसार में उतरे पत्नी और बेटा

 
नदबई- आज कस्बे में भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह की पत्नी सौमाया सिंह व बेटा हुनुत सिंह ने डोर टू डोर जाकर भाई दूज की शुभकामनाएं देकर पत्नी ने अपने पति के लिए व बेटा ने अपने पिता के लिए वोट मांगे। कस्बे के वार्ड न० 28,29,30 में भाजपा प्रत्याशी की पत्नी व बेटा ने नगर पालिका अध्यक्ष हरबती सिंह शनिवार एवं पार्षदों के साथ डूर टू डूर जाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर होने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए वोट देकर विजई बनाने की अपील की। वहीं प्रत्याशी की पत्नी व बेटे का वाडों के लोगों ने जगह-जगह शॉल माला व फेंटा पहनाकर स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अब सिंह सिनसिनवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला लवानियां, वार्ड पार्षद संदीप कैलूरी,पार्षद सुनील गोयल,हरीया दलाल,अजय जैन,हरीश जैन,दिलीप सिनसिनवार,चरन सिंह कोली आदि लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!