Dark Mode
नाहरगढ़ : महासप्तमी पर माँ आशापाला के मंदिर में माता को चढ़ाई 551 फीट की चुनरी 

नाहरगढ़ : महासप्तमी पर माँ आशापाला के मंदिर में माता को चढ़ाई 551 फीट की चुनरी 

  • चुनरी महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली,151 थालियों से की महाआरती 

नाहरगढ़। नाहरगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर महासप्तमी के पावन पर्व पर मां आशापाला समिति के तत्वाधान में चुनरी महोत्सव आयोजित करके लालकिले में स्थित मां आशापाला मंदिर में मातारानी को 551फीट की चुनरी चढ़ाकर श्रृंगारित किया। माँ आशापाला युवा सेवा समिति और भक्तजनों ने माता के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद लाल किला प्रांगण से बैंडबाजों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर 551 फीट की चुनरी को थामें हुए शोभायात्रा निकाली। चुनरी महोत्सव के लिए कस्बे के श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी ओर से चुनरियां भेंट की। जिन्हें जोड़ कर लगभग 551 फ़ीट की चुनरी तैयार की गई। शोभा यात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। इस दौरान श्रद्धालुओ द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।और शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। वही माँ आशापाला माता की ध्वजा लिए युवा सहित घुड़सवारो से सुसज्जित शोभायात्रा में युवा ध्वज पताका थामे आगे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओ व युवाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा वापिस लालकिले में माँ आशापाला माता मंदिर पर पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना करके माता को 551 फीट की चुनरी चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। साथ ही सप्तमी पर मां आशापाला की 151 दीपों की थालियों से महाआरती की और महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!