Dark Mode
नाहरगढ़ : बरनी नदी की पुलिया टूटी, नाहरगढ़ समेत दर्जनों गांवों का संपर्क कटा 

नाहरगढ़ : बरनी नदी की पुलिया टूटी, नाहरगढ़ समेत दर्जनों गांवों का संपर्क कटा 

  • मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए गांव- बस्ती, बने बाढ़ जैसे हालात 

नाहरगढ़। नाहरगढ़ कस्बे समेत क्षेत्र में बीती रात और सोमवार सुबह हुई मूसलाधार तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों में पानी भर गया। वहीं तेज बारिश के कारण बरनी नदी में पानी की आवक अधिक होने से और अत्यधिक तेज बहाव की वजह से पुलिया दोनों ओर से टूट गई और दोनों ओर का सड़क का हिस्सा पानी के बहाव के साथ बह गया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे नाहरगढ़ समेत दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय, उपखंड मुख्यालय सहित फोरलेन हाईवे से पूरी तरह से कट गया। नाहरगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून की शुरुआत में ही क्षेत्र के सभी तालाब भर गए और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। नाहरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय लोगों का कहना है की पहली बार ऐसे हालात देखे हैं जहां एक ही बार की बरसात में इस तरह के बाढ़ जैसे हालात नज़र आए हैं। लोगों के घरों में कई फीट तक पानी बह निकला वहीं क्षेत्र के खेड़ली,पचलावदा, बंदा ,गीगचा, लकडाई समेत कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर भी छोटी-छोटी पुलियाओ और रपट पर पानी भरने और क्षतिग्रस्त होने से कस्बे से संपर्क कटा रहा। पुलिया को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण बरसात में ही पहुंचे वहीं एहतियात के तौर पर नाहरगढ़ पुलिस के जवान भी बरनी की पुलिया के पास उपस्थित रहे और लोगों से समझाइश करते नजर आए। नाहरगढ़ कस्बे में भी बाढ़ जैसे हालात नज़र आए जहां कस्बे की गलियों में तक घरों में पानी भरा तो वही मुख्य मार्ग पर कई फीट तक पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा जिससे घरों के बाहर खड़े दुपहिया वाहन डूबने लगे और बहने लगे वहीं पानी से भरी सीमेंट की टंकी वह अन्य सामग्री भी बहने लगी। जलवाड़ा मार्ग पर भी पानी अधिक होने से आवागमन बाधित रहा, वहीं छतरगंज के पास बरनी की रपट की पुलिया भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली । मूसलाधार बारिश के कारण कहीं मकान ढह गए तो वहीं किसानों की अनाज, फसलें और पशुओं का चारा भी भीगने और बहने के कारण भारी नुकसान हुआ है । तेज बारिश के कारण क्षेत्र के बड़ी पूरा के तालाब की मोरी भी क्षतिग्रस्त होने लगी तो ग्रामीणों ने मिट्टी भरकर व कट्टे जमा कर मरम्मत की जिससे तालाब की पाल टूटने से बच सकी।

लाइनें क्षतिग्रस्त, नही मिले नेटवर्क- तेज बारिश व पुल टूटने के कारण विद्युत लाइन और टेलीफोन संपर्क लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई, जिससे कस्बे में काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही तो वही नेटवर्क कनेक्टिविटी भी दिन भर बंद रही जिससे आवश्यक कार्य नहीं हो सके व दूरभाष पर भी लोगों का संपर्क नहीं हो सकता।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!