Dark Mode
नाहरगढ़ : भाजपा की भवरगढ मंडल की बैठक संपन्न

नाहरगढ़ : भाजपा की भवरगढ मंडल की बैठक संपन्न

नाहरगढ़। भारतीय जनता पार्टी भवरगढ़ मंडल की बैठक नाहरगढ के गुना रोड स्थित कबीर आश्रम पर सम्पन हुई। जिसमे कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त 15 अगस्त को कस्बे में लाल किले से तिरंगा यात्रा निकाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर तिरंगा यात्रा के विधानसभा सयोजक नितेश शर्मा ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। वही कस्बे के लाल किला स्थित कचहरी प्रांगण से 15 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल सहसंयोजक जितेंद्र नागर, हेमराज नागर, नगर संयोजक ऋषिपाल सिंह बिकावत, सहसंयोजक पवन कारपेंटर, विशाल मंगल ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में पहुंच कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे। बैठक में सगीर खान, राजमल नागर, चतुर्भुज नागर, राहुल नागर, प्रमोद गोठवाल, साकिर शेख, दयाराम अहेडी, राजेंद्र बेरवा, कन्हैयालाल गुर्जर, सागर गुर्जर सहित बड़ी संख्या भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!