Dark Mode
नाहरगढ : चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

नाहरगढ : चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

नाहरगढ  ग्राम पचलावड़ा में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने ज्ञापन में उल्लेख कर बताया कि ग्राम पचलावड़ा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। जबकि पूर्व में उस चारागाह भूमि पर पहले भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त किया गया था। परंतु उसके बाद प्रशासन की अनदेखी के कारण फिर से उस भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया। ऐसे में ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ग्रामवासियों द्वारा हरसंभव प्रयास लिए जाएंगे। ऐसे में ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत में प्रशासक सहित ग्राम विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों सहित युवा उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!