Dark Mode
नाहरगढ़ : दिन भर चला बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

नाहरगढ़ : दिन भर चला बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

नाहरगढ़। नाहरगढ़ कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में रविवार सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर को एकदम से मौसम ने करवट ली और बादलों में काली घटा छा गई और बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते थोड़ी ही देर में पानी सड़कों पर बह निकला। वही साप्ताहिक हाट बाजार में भी सब्जी विक्रेताओं और खरीददारों को परेशानी उठानी पड़ी। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन रविवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली । बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दीपावली की तैयारियों के चलते लोगों ने साफ सफाई और पुताई कार्य के चलते घरेलू समानों ,बिस्तरों को खुले में और छतों पर धूप देने के लिए रखे हुए है। लेकिन अचानक हुई बारिश से लोगों को परेशानी हुई। और सामनों और बिस्तरों को समेटने लगे।बारिश के कारण किसानों को भी नुकसान की आशंका है, वैसे तो अतिवृष्टि की वजह से अधिकांश खेत खाली पड़े है, कुछ जगहों पर मक्का , धान फसल बोई है । मक्का की फसल अब पकने लगी है। कुछ में कटाई भी हो रही है। ऐसे में बारिश के कारण पकी हुई ओर कटी हुई फसलों के खराब होने की आशंका है। जिससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!