Dark Mode
नाहरगढ : कन्या भोज करके धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहुति हुई

नाहरगढ : कन्या भोज करके धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहुति हुई

  • मां आशापाला के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति

नाहरगढ। कस्बे सहित क्षेत्र में चल रहे पावन पर्व नवरात्रि महोत्सव की पावन राम नवमी पर हवन यज्ञ करके पूर्णाहुति की गई। इस दौरान माता की सजी झांकियों पर पूर्णाहुति करके कन्या भोज का आयोजन किया गया। वही कस्बे के लालकिला परिसर में भी प्राचीन मां आशापाला मंदिर में नौ  दिनों तक विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया महानवमी पर रामायण सहित धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहुति करके नगर कन्याभोज का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बे के कन्याओं सहित सभी श्रद्धालुओ ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वही कस्बे के कचहरी प्रांगण में स्थित गायत्री माता मंदिर में भी सभी श्रद्धालुओ द्वारा हवन यज्ञ करके पावन आहुतियां दी। उसके बाद महा आरती करके कन्या भोज का आयोजन किया गया। वही कस्बे की झांकियों सहित ग्राम सिमलोद, बालापुरा, छतरगंज सहित क्षेत्र के सभी गांवों में भी सजाई गई माता की झांकियों में पूर्णाहुति करके महाप्रसाद व कन्याभोज आयोजित किया गया। वही ग्राम नेहरूपुरा में भी बंगाली समाज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ सजाई गई माता की झांकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी। वहां पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। जिसमे लोग परिवार सहित भाग लेकर सहयोग कर रहे है। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!