Dark Mode
नाहरगढ : धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पावन पर्व

नाहरगढ : धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पावन पर्व

नाहरगढ। कस्बे व क्षेत्र में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बे व क्षेत्र के सभी देवालयों में आकर्षक साज सज्जा करके विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भजन कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगो ने व्रत उपवास कर दान पुण्य किया। और देवालयों में जाकर परिवार सहित शीश नवाकर परिवार सहित देश में खुशहाली की कामना की। वही घरों में भी लोगो ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी बनाई। और विशेष पूजा अर्चना की। रात्रि को 12 बजे तक सभी देवालयों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। रात्रि को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व महाआरती करके महाप्रसाद वितरित किया गया। उसके बाद लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण करके घरों पर जाकर व्रत उपवास खोला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!