Dark Mode
ईवीएम-वीवीपैट अवेयरनेस वाहनों को नायब तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी

ईवीएम-वीवीपैट अवेयरनेस वाहनों को नायब तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी

 
चिड़ावा। विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली से आम मतदाताओं को परिचित व जागरूक करने के लिए मंगलवार से ईवीएम-वीवीपैट अवेयरनेस कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। नायब तहसीलदार संजय खेदड़ ने उपखंड कार्यालय परिसर में मोबाईल प्रदर्शनी वाहन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल डेमोन्सट्रेशन वैन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जाएगी। जहां पर आम मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी और मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, नायब तहसीलदार पवन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सरोज, आइए सुरेंद्र कुमार, गिरदावर जयपाल, पटवारी योगेश लमोरिया, निहाल सिंह, सुनील कुमार, संगीता, राजेश कुमार, पूनम, सुभिता, सुमित्रा, महेंद्र सैनी, पुष्पेंद्र, गंगाधर, प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!