नमो ऐप डाउनलोड शिविर आयोजित”
रतनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा स्थानीय घन्टाघर के पास नमो ऐप डाउनलोड शिविर का पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता अभिनेश महर्षि ने शुभारम्भ किया | इस दौरान सम्बोधित करते हुए महर्षि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवम आमजन के मोबाइल में नमो ऐप के डाउनलोड होने से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम और सरकार के आगामी मिशन व विजन की सम्पूर्ण जानकारी सीधे मिलने लगेगी | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने कहा कि भाजपा शहर मण्डल एवम सभी मोर्चों द्वारा नमो ऐप डाउनलोड करने के शिविर आयोजित किये जा रहे है। अब हर एक कार्यकर्त्ता नमो ऐप के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधा जुड़ सकता है। शिविर स्थल पर लगे “सेल्फी विद मोदी स्टेंड” पर मोदी के साथ फोटो खिचवाये। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, पूनमचंद बैद, भाजपा नेता बजरंग गुर्जर, शिवभगवान् कम्मा,निरंजन रुन्थला, हिम्मत सिंह मालासी, स्वरूप सिंह सेहला, बाबूलाल प्रजापत, हनुमान सिंह,सज्जन नाहरिया, कुलदीप गौड़, शम्भूदयाल लाटा,प्रह्लाद भार्गव,बाबूलाल भार्गव,कौशल्या सैनी,हनीफ खत्री, ओम महर्षि, साबिर गौरी,सुशील इन्दौरिया, गौतम महर्षि,कैलाशचन्द्र आत्रेय,गोपाल गहलोत,मधुसुदन शर्मा,गिरीश शर्मा,मनोज चौमाल,नन्दलाल सुरोलिया,राकेश गोड़, मनीष महर्षि,सुनील कम्मा,झूमरमल भार्गव,गणेश चौधरी,अशोक चौधरी,विनोद धानुका,रामोतार दायमा आदि उपस्थित थे।