Dark Mode
नाना के स्काउट गाइड्स ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

नाना के स्काउट गाइड्स ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

पाली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नाना के तत्वाधान में राउमावि नाना के स्काउट गाइड ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
सचिव गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया की लोकसभा चुनाव 2024 स्वीप गतिविधियों के मध्यनजर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाना के स्काउट्स गाइड्स व विद्यार्थियों के द्वारा नाना गांव में रैली का आयोजन किया गया। स्काउट प्रभारी दीपक बारूपाल ने बताया कि रैली को कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर नाथा राम गरासिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली के माध्यम से हर मतदाता को 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई।
इस मौके पर कल्याण सिंह देवड़ा, भीमा राम गरासिया, प्रिया पारीक, दुर्गेश जोधा, सुनीता राजनीवाल, बीनू पारीक, गोकला राम, बीएड छात्राध्यापक भरत कुमार आदि मौजुद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!