प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर होगी नंदीशाला की स्थापना
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला की स्थापना की जानी है। इस कार्य हेतु पूर्व में जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में जिला गोपालन समिति एवं जिला उपापन समिति में श्रीगंगानगर पंचायत समिति के लिए जयको लंगर सेवा समिति, श्रीगंगानगर, पदमपुर पंचायत समिति में श्री राम श्याम वैद्य शिवचंद जोशी गौ सेवा समिति, फकीरवाली व अनूपगढ़ पंचायत समिति में श्री कृष्णा कल्याण भूमि गौशाला समिति, 11 पी पतरोड़ा का चयन पंचायत समिति स्तरीय नंदीषाला संचालन हेतु किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामवीर शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला गोपालन समिति श्रीगंगानगर एवं संबंधित संस्था के अध्यक्ष के मध्य अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित किया गया। जिसके पश्चात् संबंधित संस्था द्वारा करवाये जाने वाले 1.57 करोड़ के नवीन निर्माण कार्यां के तकमिने व नक्शे इत्यादि प्रस्तुत किये गये। प्राप्त तकमिनों का तकनिकी अनुमोदन पश्चात् 25 मई 2023 को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला गोपालन समिति एवं जिला उपापन समिति श्रीगंगानगर की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार तीनों नंदीशालाओं के लिए राषि रूपये 1.57 करोड़ के 90 प्रतिशत राज्य अंश की राषि रूपये 1.41 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। उक्त राशि पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला संचालन समिति संस्था द्वारा स्वयं के 10 प्रतिशत राशि हिस्सा राशि का उपयोग करने के पश्चात् 3 किश्तों में दी जाएगी।