Dark Mode
कलश यात्रा के साथ नानी बाई का मायरा कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ नानी बाई का मायरा कथा शुरू

सीकर । कल्याण धाम में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष पर बुधवार से नानी बाई का मायरा कथा के प्रथम दिन 9.15 बजे कल्याण मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। मंदिर व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने सुमधुर स्वर में नानी बाई का मायरा की कथा का रसपान कराया। कलश यात्रा में मायरा कथा वाचक धर्मेंद्र शास्त्री और राम कथा वाचक डा.आनंद भारती शर्मा की बग्गी में सवारी एवं बैंड बाजे के साथ 101 महिलायें कलश लेकर घंटा घर,सुरजपोल गेट तथा अजमेर स्टैंड होते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर के मुख्य द्वार पर महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने कन्या पूजन एवं पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा में सर्व सुखसागर शर्मा, राधाकिशन चोबदार,फूलचंद सैनी, महेश सैनी,महेंद्र शर्मा,विजय कुमार, अक्षय सैन, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, संजीव जोशी, मनीष जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!