Dark Mode
नेपियर घास हरा चारा के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

नेपियर घास हरा चारा के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

भोपालगढ़ .  हरे चारे की कमी की पूर्ति के लिए किसान नेपियर घास लगा रहे है।इससे वर्ष भर हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हरा चारा प्राप्त करने के लिए किसान ज्वार, बाजरा,मक्का,रिजका इत्यादि की बुवाई करते है।गर्मी के मौसम में हरा चारा की कमी का सामना करना पड़ता है।हरा चारा के लिए नेपियर घास की खेती काफी लाभदायक है।नेपियर घास से वर्षभर हरा चारा मिलता रहता है।नेपियर घास एक बहूवर्षीय चारा की फसल है।इसे इस जलवायु व मिट्टी में उगाया जा सकता है।पशुओं के लिए एक बेहतरीन हरा चारा है नेपियर घास।कृषि अधिकारियों ने किसान के यहां नेपियर घास खेत का निरीक्षण के दौरान इसकी उपयोगिता की दी जानकारी।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने कहा कि इस क्षेत्र में भी नेपियर घास देखने को मिल रहा है।गर्मी मौसम में हरा चारा की कमी से निजात पाने के लिए जहां सिचांई के संसाधन है वहां नेपियर घास हरा चारा की पूर्ति के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!