Dark Mode
नृसिंह जयंती महोत्सव मनाया

नृसिंह जयंती महोत्सव मनाया

बीकानेर । गोगा गेट बाहर स्थित ऋगवेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर में विराजित लोकमणि नृसिंह भगवान का जयंती महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है मंदिर के व्यस्थपक पंडित वेद प्रसाद शर्मा ने बताया की 51 किलो पंचामृत से भगवान का अभिषेक मंदिर के अधिष्ठाता पंडित बंशी लाल शर्मा के सानिध्य में ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया गया।तथा चौक में प्रतिवर्ष की भांति  मां गायत्री मंडल सेवा संस्थान के द्वारा मेले का आयोजन किया । संस्थान के अध्यक्ष पंडित काशी प्रसाद तिवाड़ी ने बताया की नव्य साध भक्त प्रह्लाद, नारायण प्रसाद शर्मा हिरण्यकश्यप नृसिंह अनिल पांडिया बने। संध्या के समय खम्ब तोड़कर नृसिंह भगवान का अवतार हुवा ।
हिरण्यकश्यप व नृसिंह भगवान का युद्ध पश्चात हिरण्यकश्यप का वध हुवा।अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है ।मेले में तुलसी दास व्यास,जय प्रकाश व्यास, मुरली जोशी माधव व्यास चंद्रेश पारीक अनुराग पारीक,सोहन प्रजापत, रामदयाल चौधरी, आदि ने व्यवस्थाये देखी।
वध के पश्चात महाआरती व पंचामृत तथा पंजीरी का प्रसाद  वितरण किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!