 
                        
        नारायणलाल पंचारिया बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष फलोदी में छाई खुशी
फलोदी . भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व राज्य सभा सदस्य एवम मुख्य सचेतक नारायणलाल पंचारिया को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंचारिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर फलोदी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपाइयों एवम उनके मित्रगण द्वारा खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी गई। 
फलोदी के गौरव, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं मुख्य सचेतक नारायण लाल पंचारिया को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। पंचारिया भाजपा के वरिष्ठ नेता है वे जनसंघ के समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । वर्ष 2014 से 2020 तक आप राजस्थान से राज्य सभा सदस्य भी रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आप गुड टीम के सदस्य जाते है। विधानसभा चुनाव 2023 में आपके प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने का भाजपा को पश्चिमी राजस्थान में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा।
   पंचारिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर 
जिलाध्यक्ष देहात उतर मनोहर पालीवाल, अशोक सिंह राजपुरोहित, जसवंतसिंह इंदा, रतन मेघवाल, ओम बोहरा,  नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, शिवकुमार व्यास, जेपी जोशी, जयप्रकाश बोहरा, संपतलाल चांडा, मुरलीमनोहर गुचिया, जानकीलाल शर्मा, बृजमोहन बोहरा, सुंदरलाल बोहरा, प्रेम सोनी, नरेश व्यास, मुरली बोहरा, मेघराज कल्ला, राजीव देवड़ा, शिव पंचारिया, मनोहर गोयल, ब्रिज हिन्दू, दिलीप छंगाणी, हरीश दवे, जगदीश पालीवाल, संजय बोहरा, बृजमोहन बेनावत आदि भाजपा वालों ने खुशी जाहिर की। 
फलोदी भाजपा संगठन में भी आएगी जान - फलोदी  स्थानीय एवम कदावर नेता नारायण लाल पंचारिया को पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर देहात उतर भाजपा के फलोदी क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों स्व भी अधिक समय से छाई पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ में भी फिर से जान आएगी, अभी वर्तमान में फलोदी क्षेत्र में भाजपा पूर्ण रूप से निष्क्रिय सी हो गई है । ऐसा लगता है कि शायद भाजपा है भी या नहीं।    
 
                                                                        
                                                                    