जिला स्तर पर नसीराबाद फुटबॉल टीम विजेता रही
नसीराबाद. जिला स्तर पर आयोजित राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता में नसीराबाद की टीम मैच जीतकर जिला स्तर पर विजेता रही. अजमेर चंद्रवरदाई स्टेडियम में आयोजित समापन कार्यक्रम में एडीएम सिटी परसाराम चौधरी नगर निगम खेल अधिकारी रामनिवास चौधरी के द्वारा नसीराबाद विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया. नसीराबाद फुटबॉल क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सैनी ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता होने पर नसीराबाद फुटबॉल टीम राज्य स्तरीय ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. नसीराबाद पहुंचने पर विजेता टीम का माला पहना कर स्वागत किया गया