Dark Mode
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया पूजा एकेडमी का भ्रमण

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया पूजा एकेडमी का भ्रमण

डीडवाना। पिछले चार दशक में राजस्थान व भारतीय बास्केटबॉल टीम में रह चुके करीब दो दर्जन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नगर की पूजा एकेडमी का निरीक्षण किया ।निदेशक डॉ बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार प्रातः राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ के साथ देश के नामवर दो दर्जन बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने पूजा एकेडमी परिसर का भ्रमण कर संतोष प्रकट किया । इस दौरान समाज सेवी विक्रम सिंह मुंडरु शिक्षा विध रेवंत सिंह चौहान सेवानिवृत एडीएम बीरबल सिंह, सेल टैक्स से रिटायर्ड राजेंद्र सिंह, जयपुर डेयरी से बजरंग सिंह, कर्नल उगम सिंह, पाली एग्रीकल्चर से शक्ती सिंह देवड़ा, सहदेव सिंह, बैंगलोर से जी सी ए के पूर्व खिलाड़ी सर नायडू, आर टी डी सी से रिछपाल सिंह, पदम सिंह भाटी, रेलवे से वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, राजस्थान टीम के पूर्व कोच महिपाल सिंह ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तदुप्रांत संस्था की तरफ से आगंतुक खिलाड़ियों का भावभीना अभिनंदन किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!