राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
सीकर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय स्थित उप निदेशक कार्यालय में धन्वंतरि जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सर्व प्रथम भगवान धन्वंतरि मंदिर में पूजा अर्चना कर समारोह पूर्वक मनाया गया। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ महावीर प्रसाद शर्मा पूर्व उप निदेशक, अध्यक्षता डॉ बनवारी लाल शर्मा उप निदेशक, विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश जोशी सहायक निदेशक, डॉ प्रेम लता पांडे पी एम ओ थे। मुख्य अतिथि डॉ महावीर प्रसाद शर्मा ने माइग्रेन की विशिष्ट अनुभूत औषधि शेयर की। और आयुर्वेद चिकित्सा पर विशेष प्रकाश डाला। डॉ वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यालय एवं फील्ड में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का जिला स्तर पर सम्मानित किया। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा सांगलिया,डॉ नंद किशोर शिवरान, डॉ पुरूषोत्तम इंदोरिया, डॉ अरूण सैनी, डॉ कमलेश मिश्रा, डॉ आनंद शर्मा, डॉ ओम प्रकाश चेचू, डॉ मनोज मीणा, डॉ नरोत्तम शर्मा, डॉ कैलाश शर्मा, डॉ राजेन्द्र शर्मा , डॉ अशोक चावला, डॉ धर्मेन्द्र लाटा, डॉ पंकज त्रिवेदी, डॉ योगेश मिश्रा , डॉ नेहा राठौड़, डॉ शेरे सिकन्दर, डॉ रामनिवास कुमावत, डॉ निलम शेखावत, डॉ निरू पारीक, डॉ विनिता यादव कंपा छितर मल सैनी,कंपा पंकज महला,कंपा सोहन लाल,कंपा महेंद्र सिसोदिया,जिला कार्यालय से राजा राम शर्मा ,कमल नयन शर्मा,मनोज चौधरी एएओ, गजानंद शर्मा,शुभम मिश्रा, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, अब्दुल वशीम,परि.किशन सिंह, अशोक कुमार, सुभाष भार्गव, भंवरी देवी, हनुवंत सिंह का सम्मान किया गया।