Dark Mode
राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 3 से 10 तक पंजाब में

राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 3 से 10 तक पंजाब में

डीडवाना। 73वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 3 से 10 दिसंबर तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने जा रही है इस बार राजस्थान नई ऊर्जा और जोश के साथ अपना पिछला रिकॉर्ड सुधारने के लिए मैदान में उतरेगी राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि डीडवाना में आयोजित प्रशिक्षण शिवर में राजस्थान पुलिस, रेलवे जैसी टीमों सहित सम्पूर्ण प्रदेश से 16 पुरुष और 16 महिला खिलाडियों ने भाग लिया जिसमेसे 12–12 खिलाड़ियों का चयन चयन समिति द्वारा किया जाकर आज शुक्रवार को दोनो टीमों को पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना कर दिया है, राठौड़ ने बताया कि इस बार हम अपना पिछला रिकॉर्ड सुधारने के लिए मैदान में उतरेंगे । ज्ञात हो गत वर्ष उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया था । राठौड़ ने बताया कि पुरुष वर्ग में लोकेंद्र सिंह, पीयूष मीणा, जयदीप राठौड़,अब्बास अली, आशीष त्रिवेदी, महावीर, कृष्णपाल सिंह चुंड़ावत, देवेन्द्र चौधरी, आदित्य करन, तुषार सैनी, आयुष चौधरी और निलेश का चयन किया गया है इस टीम में कोच भंवरसिंह शेखावत सहायक कोच अशोक ढाका और मैनेजर शशिकांत चतुर्वेदी रहेंगे वहीं महिला वर्ग में कमलेश तडागी, कनिका राजावत, रानी मेनारिया, सरिता बिजारनिया, आशा नायक, पायल, दीक्षा पारीक, अंजली नेगी, सुरभी सैनी, यजवंती सैनी, पल्लवी जादौन और दीपू यादव का चयन किया गया, इस टीम के साथ कोच राकेश विश्नोई, सहायक कोच पन्नालाल सैनी, मैनेजर चेतना गुप्ता टीम के साथ जाएंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!