चाइनीज मांझा से कटकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
डीडवाना। पुलिस की जबरदस्त सख्ती के बाद भी पतंग बाज और मांझा विक्रेता चाइनीज मांझा के स्तेमाल से बाज नहीं आ रहे। जिसको लेकर बेजुबान पक्षियों की जान का रही है। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है जिसमे लाडनूं रोड़ पर मांझा ने एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान लेली।शहर के पशु चिकित्सक शिव चौधरी ने बताया कि प्रातः हेल्प लाइन पर सूचना आई कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मांझा से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा है, सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और उपचार भी किया लेकिन मांझा से नर्वस सिस्टम कट जाने से मोर को बचाया नहीं जा सका। डॉ चौधरी ने बताया कि टीम सदस्य साहिल चौधरी व हरिराम सिंघाना की मदद से ससम्मान मोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।