राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम ने किया विधालयो का निरीक्षण - छात्र-छात्राओं से किया संवाद
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उम्मेदपुर आंगनवाड़ी उम्मेदपुर पीएससी सेंटर उम्मेदपुर बालिका स्कूल गुड़ा बालोतान पीएससी गुड़ा बालोतान का निरीक्षण किया गया एवं छात्र छात्राओं से संवाद किया समस्याओं को सुना। इस दौरान विकास अधिकारी मंछाराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मेहर,खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र हमथानी,आरपी अरविंद बाजक, प्रधानाचार्य हनवंत सिंह मांगलिया, जाकिर हुसैन,भवरी मीणा महिला पर्यवेक्षक सहित समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे । बाल अधिकारों से संबंधित शिकायत निवारण शिविर कल दिनांक 13/07/2023 को पंचायत समिति भवन आहोर में आयोजित किया जाएगा टीम द्वारा बाल अधिकार उल्लंघन के विरुद्ध शिकायत / परिवेदना प्राप्त की जाएगी।