 
                        
        विरौंधा विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
 धौलपुर। जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय विरौंधा में प्रधानाचार्य नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों करवाते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के सप्ताह के अन्तर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज कुमार शर्मा ने बालिकाओं को बताया कि बेटी है तो सृष्टि है, बेटी है तो परिवार है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम की समझाया। कार्यक्रम प्रभारी ओम प्रकाश लोधा व्याख्याता ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का कारण नारी सशक्तिकरण करना है। प्रभारी लोधा ने बताया कि इसके मनाने के उद्देश्य देश में लड़का और लड़कियों के बीच उत्पन्न हुए भेदभाव को जड़ से मिटाना है। लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं और समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। बालिका सप्ताह के अन्तर्गत बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक दल में संजय शर्मा , सतपाल सिंह चाहर, नरेशकुमार और जीतेन्द्र कुमार रहे। जिसमें प्रथम स्थान पर आरती कक्षा 12 वीं और मंजू कक्षा 11वीं रही और द्वितीय स्थान पर अंजली कक्षा 12वीं और आसना कक्षा 11वीं रही। विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसके माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसकी निर्णायक दल में प्रीती शर्मा अध्यापिका , स्नेहलता और अनीता शर्मा रही। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानू और द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी रही। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक दल में ओमप्रकाश लोधा, उदयभानु सिंह, देवदत्त पाठक रहे। जिसमें प्रथम स्थान स्नेहा कक्षा -11वीं और द्वितीय स्थान पर शिवानी कक्षा -12वीं रही। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक दल में प्रीती शर्मा और अनीता शर्मा रही। जिसमें प्रथम स्थान पर शिवानी पुत्री रुपेन्द्र सिंह और द्वितीय स्थान पर पल्लवी रही। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का संचालन ऋषि प्रकाश अग्रवाल व्याख्याता ने किया तथा विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहमद नवीं, प्रदीपकुमार, लोकेन्द्रसिंह, सुरेश चन्द,राहुल पाठक, अजय कुमार, पवन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, विनय कुमार, रामहरी शर्मा, राजकुमार शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, गुड्डू और रिंकू आदि उपस्थित रहे।
     
                                                                        
                                                                    