Dark Mode
नेशनल इन्टेटीगेशन एजेन्सी की टीम ने टोंक में दी दबिश

नेशनल इन्टेटीगेशन एजेन्सी की टीम ने टोंक में दी दबिश

टोंक। नेशनल इन्टेटीगेशन एजेन्सी (एनआईए) की टीम ने बुधवार तडक़े कोतवाली पुलिस की मदद से पीएफआई से जुड़े होने की खबर पर एक घर में छापा मारकर करीब चार घंटे मकान में सर्च की कार्यवाही कर एक व्यक्ति से पूछताछ की जिससे शहर में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार बुधवार तडक़े चार बजे करीब नेशनल इन्वेटीगेशन एजेन्सी (एनआईए) की टीम कोतवाली थाने पहुंची, जहां शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह की टीम के साथ शार्गिद पेशा स्थित एक युवक के घर पर दबिश देकर छापा मारा। एनआईए टीम करीब चार घंटे इरफान के घर की तलाशी ली, उसके मोबाईल व लेपटॉप की भी पड़ताल की बताई, बाद में मोके से कोई तथ्य नही मिलने पर एक युवक को उसके घर पर ही छोडक़र टीम रवाना हो गई। एनआईए की टीम को शक है कि एक युवक प्रतिबन्धित संगठन पॉपुलर ऑफ इंडिया का सदस्य है और वह देश के खिलाफ कार्यवाही में लिप्त है। गौरतलब बात है कि इरफान के यहां पूर्व में भी एटीएस टीम ने छापेमारी कार्यवाही कर जांच की थी तथा इरफान को पूछताछ के लिए लेकर जांच एजेन्सियां गई थी, लेकिन गहनता से पूछताछ कर छोड़ दिया था। टोंक में जांच एजेन्सियां द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ बार-बार कार्यवाही करना और फिर इरफान को क्लिनचिट देकर छोड़ देने से इरफान के परिवार और टोंक को लेकर चर्चाए आम हो रही है। वही एनआईए की टीम ने प्रेस को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि सब गोपनीय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!