Dark Mode
तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन  

तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन  

 
सोजत। स्थानीय न्यायालय परिसर में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके लिये दो बेन्चों का गठन किया गया। प्रथम बेंच श्रीमती नीतू आर्य, एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य अधिवक्ता के रूप में आनंदीलाल भाटी, द्वितीय बेंच में जेएम शिवदान चौधरी एवं सदस्य अधिवक्ता के रूप मे पंकज त्रिवेदी द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई। इस लोक अदालत में 898 प्रि लिटिगेशन व  929 पोस्ट लिटिगेशन के कुल 1827 प्रकरण रखे गये जिनमें से 51 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 3547278/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 72 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 3876356 रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई। इस प्रकार कुल 123 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 7423634 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।
लोक अदालत में निस्तारित अन्य सभी प्रकरणों में बीमा कंपनी अधिवक्ता एस पी व्यास, मुजीबुर्रहमान टॉक, दिनेश प्रजापत, देवाराम परिहार, मांगीलाल चौहान, गजेंद्र दवे , सुनील दवे, कैलाश दवे, गोविंद सिंह राजपुरोहित, अजय पाल सिंह, कल्पेश गोयल, घेवर राम गहलोत, लक्ष्मण मेघवाल, मानवेंद्र भाटी, अभिषेक व्यास, बिलाल सिदीकी, पवन दवे, संदीप कुमार परिहार, नावेद खान, पवन कुमार सेन, जितेन्द्र परिहार आदि अधिवक्तागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी अमर सिंह भाटी, कालूराम मेघवाल , परमानंद, स्वरूप, कानसिंह, कैलाश चितारा, विपुल श्रीमाली,  नैनाराम, मंगलाराम, पुष्पेंद्र और तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव कन्हैया लाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!