Dark Mode
बूंदी में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बूंदी में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बूंदी। जिले के न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के लिए शनिवार को बूंदी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर कर कुल 12 बेंच गठित करते हुए पक्षकारान् के मध्य समझाइश करवाकर आम जन को शीघ्र व सुलभ न्याय दिलवाने का प्रयास किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष अजय शुक्ला ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरिता मीणा, जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं सचिव अभिभाषक परिषद् बूंदी संजय कुमार जैन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्यालय पर बैंच संख्या 01 की अध्यक्षता नीरजा दाधीच ने, बैंच संख्या 02 की अध्यक्षता मीनाक्षी मीणा ने, बैंच संख्या 03 की यशस्वी शर्मा ने, स्थाई लोक अदालत, उपभोक्ता मामलों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों की बैंच संख्या 04 की अध्यक्षता सरिता मीणा ने एवं बेंच संख्या 05 की अध्यक्षता आदित्य वशिष्ठ ने की। इन बैंचों के सदस्यों में कमलेश कुमार शर्मा, हिमांशी शर्मा, कुमारिल भट्ट़, महेन्द्र कुमार शर्मा अधिवक्तागण तथा अर्जुन लाल मीणा (तहसीलदार) ने भागीदारी निभाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा न्यायिक कर्मचारीगण ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में लंबित प्री-लिटिगेशन व न्यायालयों में लम्बित कुल 1,37,558 मामलें रेफर किए गए, जिनमें से 1,17,437 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल अवार्ड 12,01,52,081 पारित कर जनता को राहत पहुचाई गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अभिभाषक परिषद, बून्दी के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उत्साह दिखाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!