Dark Mode
सिविल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

सिविल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

जमवारामगढ़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला जयपुर के आदेशानुसार सिविल कोर्ट जमवारामगढ़ में 9 मार्च शनिवार को सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आरजेएस विनिता कालिया की अध्यक्षता में
वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व,प्रि लिटीगेशन के प्रकरण व बैंकों के प्रि-लिटीगेशन प्रकरणप्रकरण व बिजली निगम के बिजली एवं पानी के बकाया बिलों सहित 2856 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 लाख 32 हजार 214 रुपये की रिकवरी हुई। सिविल न्यायालय व राजस्व न्यायालय के पैंडिंग 42 मामलो का राजीनामा के आधार पर निस्तारण किया गयागया जिसमें न्यायालय द्वारा 138 एनआईए एक्ट के आधा दर्जन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायालय के तालुका विधिक सेवा सचिव रामप्रसाद मीणा, सहायक अभियोजन अधिकारी बाबूलाल मीणा, उपखंड अधिकारी ललित कुमार मीणा, सिविल लिपिक ममता चौधरी, सहायक कर्मचारी गोपाल मीणा, लल्लू प्रसाद मीणा एवं सदस्य बेंच कमल किशोर, अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा, अजय पारीक, सी आर मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा एवं बैंक कार्मिक मोजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!