राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक
श्रीगंगानगर। समेकित बाल विकास सेवाएँ, राजस्थान जयपुर के क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार नवम राष्ट्रीय पोषण माह देशभर में 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जायेगा। पोपण माह की मुख्य थीम हमारी आंगनबाडी हमारी जिम्मेदारी विषय पर केन्द्रित होकर आंगनबाडी केन्द्रों को पोपण, देखभाल एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था विकास के लिए सामुदाय आधारित गतिविधियों को सुदृढ करने तथा समुदाय में सामूहिक जिम्मेदारी एवं स्वामीत्त्व की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जाना है। इस माह के अन्तर्गत 5 थीम पर केन्द्रों पर गतिविधियां आयोजित करवायी जानी है। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा पका हुआ एवं गर्म भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एंव जवाबदेही, बाल्यावस्था विकास हेतु पोषण एवं प्रारम्भिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद हस्तांतरण आदि सम्मिलित है। नवम राष्ट्रीय पोषण माह का जिले में उद्घाटन बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी गंगानगर ग्रामीण के सेक्टर 11 क्यू की मिर्जेवाला पंचायत के केन्द्र मिर्जेवाला सी केन्द्र पर हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाई गई और हाथों में स्लोगन व पोस्टर्स लिए हुए पोपण रैली निकाली गई। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ऋपभ जैन एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती नवदीप कौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के बाद केन्द्र मिर्जेवाला सी पर उपनिदेशक सहित अन्य कार्मिको द्वारा पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सामुदाय आधारित गतिविधियों के आयोजन के अन्तर्गत गर्भवती महिला की गोद भराई करवायी गयी। उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन द्वारा पोषण माह के दौरान सभी गतिविधियों को उत्साहपूर्वक आयोजित करते हुए सभी हितधारकों एवं जनसमुदाय की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित कर उक्त नवम राष्ट्रीय पोषण माह देशभर में 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 के दौरान करवायी गयी सभी गतिविधियों की एंट्रीज ऑनलाईन देशबोर्ड पर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।