अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गर्ग का किया स्वागत
टोंक। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग टोंक आगमन के अवसर पर उन्हें माला, साफा एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने जानकारी देते हुए समाजबंधुओं को बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 27 एवं 28 अप्रेल को अग्रोहा में आयोजित की जायेगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या मेें भाग लेवें। इस मौकेे पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष अंजली शैखावाटिया, महामंत्री मंजू गर्ग, सेवाकर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक जैन, शहर उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, पदाधिकारी गणेश अग्रवाल, गिरिराज मंगल, बालमुकुंद गर्ग अनाजवाले, पारस मल जैन कलई वाले, चंद्रप्रकाश जैन दाई वाले, निवाई जिला महामंत्री रवि अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अशोक सिंघल, देवेंद्र जैन, उमेश गुप्ता, प्रेमचंद अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, दिनेश मंगल, भागचंद अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, जितेंद्र जैन, नगरपालिका देवली उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, दिनेश गोयल, राजेंद्र जिंदल, शरद जिंदल एवं संजय सिंघल आदि ने उनका स्वागत किया।