Dark Mode
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास बीवी का टोंंक में स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास बीवी का टोंंक में स्वागत


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही भाजपाई बौखलाये हुए हैं- श्रीनिवास बीवी


टोंक । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के जयपुर से कोटा जाते समय टोंक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने मालाऐं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेता एकजुट हैं। सब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे एवं लिखकर ले लो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार वापस रिपीट होगी। श्रीनिवास बीवी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। एक समय था जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब 400 रुपए का सिलेंडर मिलता था। उस दौरान सिलेंडर के थोड़े से दाम बढऩे पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी एवं भाजपा के कार्यकर्ता केन्द्र की मनमोहन सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन करते थे। आज सिलेंडर के दाम 11 सौ रुपए के पार पहुंच गए हैं तो वह भाजपा नेता कहां पर हैं। उन्होने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही भाजपाई बौखलाये हुए हैं, जहां-जहां से भी भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है, वहां पर कांग्रेस ने चुनाव जीतकर सराकर बनाई है, कर्नाटक उसका उदाहरण है, जहां कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा है तो भ्रष्टाचार है, बेरोजगारी है। उन्होने युवा कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक गांवों-गांवों एवं घर-घर तक पहुंचाऐ तथा लोगों को समझाएंगे कि कांग्रेस ही उनकी बेहतरी के लिए सबसे अच्छी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर निमित नागदा, सह-प्रभारी टोंक डॉ. सुनील चौधरी, प्रदेश डेलिगेशन अभिमन्यु पुनिया, यशवीर शूरा, पूर्व जिलाध्यक्ष संपत महुआ, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश घांस, उपाध्यक्ष आतिफ  नकवी, दीपेंद्र चौधरी, देवराज गुंजल एवं निवाई विधानसभा अध्यक्ष मुकेश मीणा आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!