Dark Mode
एकेडमी में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

एकेडमी में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

सीकर। स्थानीय धोद रोड़ स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी, सीकर के छात्र-छात्राओं ने डा. सी. वी. रमन के जन्मदिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया। कक्षा 10 के छात्र    किंसुख शर्मा, जयंत शर्मा व लक्षित सोनी ने पावर पाइंट प्रजेन्टेशन देकर रमन प्रभाव व स्पेक्ट्रोस्कोपी के बारे में समझाते हुए रमन प्रभाव के उपयोग के बारे में बताया।    अर्निका, श्री कृष्णा व आदित्य गीला ने मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये। डायरेक्टर एकेडमिक योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने पावर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आकाश, जंगल तथा विभिन्न ठोस व द्रव पदार्थो में रमन प्रभाव की घटना व उपयोग को समझाया। इस अवसर संस्था सीईओ अनुराधा पाण्डे व प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्रों को आशीर्वाद दिया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!