Dark Mode
राष्ट्रीय सेवा योजना $2 स्तर का विशेष शिविर सम्पन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना $2 स्तर का विशेष शिविर सम्पन्न

सवाई माधोपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना $2 स्तर सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीणा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना की। सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई।
कार्यक्रम अधिकारी ममता मीना ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने की बात कहीं।
कार्यक्रम का निरीक्षण पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डेरा शिवलाल मीणा द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं से कार्यक्रम के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मदन मोहन मित्तल, व्याख्याता संजय कुमार जैन, वरिष्ठ अध्यापिका दीपिका बैरवा, शिक्षा सहायक एकता शर्मा, कंप्यूटर अनुदेशक टिकेंद्र सिंह राजावत, स्वयंसेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!