नेशनल टीम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरटिया कल्ला का दो दिवसीय पूर्ण निरीक्षण
भोपालगढ़ . राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम गुजरात से आए डॉ.बलवंत मकवाना व पुणे से डॉ ब्रिगेडियर मनोज भट्ट ने गुरुवार दूसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरटिया कल्ला में निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार के रिकॉर्ड संधारण व स्टाफ मीटिंग के साथ आशा सहयोगिनियों की मीटिंग का आयोजन रखकर सभी राष्ट्रीय प्रोग्राम के बारे में आज गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ओपीडी,फार्मेसी,फायर मैनेजमेंट, बायो वेस्ट मैनजमेंट व रिपोर्टिंग सिस्टम के बारे में गहन जांच की गई। दो दिवसीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक निरीक्षण के दूसरे दिन जिला स्तर से अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामनिवास सेंवर,डॉ रजत श्रीवास्तव,दक्षता मेटर डॉ अशोक विश्नोई,डॉ. नरेश दायमा भी टीम के साथ उपस्थित रहे।क्वालिटी दक्षता के तहत किये गए निरीक्षण की रिपार्ट केंद्र को प्रेषित की जाएगी उसके उपरान्त ग्रेडिंग द्वारा परिणाम आगामी दिनों में जारी होने पर पूरी प्रक्रिया पूर्ण होगी।बीसीएमओ भोपालगढ़ डॉ.दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक बेहतरीन टीम भावना से कार्य को करते हुए हुए सभी मानकों पर कार्य के प्रति लगाव रखते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ करवा रहे है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.सुमन चौधरी,ब्लॉक् प्रोग्राम मैनेजर श्याम सुंदर शर्मा,नर्सिंग ऑफिसर रामनिवास विश्नोई, प्रकाश चोयल, सुशीला कुमारी,लैब सहायक रूपाराम , संतोष, संजू, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष,संजू, निरमा, फार्मासिस्ट जितेंद्र जाखड़,आशा सुपरवाइजर रामपाल पचार, कंप्यूटर ऑपरेटर भरत व सफाई कर्मचारी दिनेश उपस्थित रहे।