Dark Mode
नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया 

नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया 

 
फलोदी .  स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक पर चल रहे सात दिवसीय डिजिटल जागरूकता सप्ताह के तहत सूचना प्रौद्योगिकी की नवीतम तकनीकों पर आधारित डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर रहे विधार्थियों द्वारा "नेशनल टेक्नोलॉजी डे" को उत्साहपूर्वक मनाया गया।  
 इस अवसर पर युवा विद्यार्थियों को राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित वेबिनार भी लाइव दिखाया गया। साइबरटेक के निदेशक डॉ  पंकज थानवी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस यानि नेशनल टेक्नोलॉजी डे को भारतीय इतिहास के सबसे भाग्यशाली दिनों में से एक माना जाता है. यह भारत के तकनीक के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों को भी रेखांकित करता है. इस दिन भारत सरकार उन सभी लोगों को सम्मानित करती है जिन्होंने देश में टेक्नोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  नेशनल टेक्नोलॉजी डे देश भर में तकनीक के क्षेत्र में नई उर्जा का संचरण भी करता है।  डॉ थानवी ने विद्यार्थियों को वर्तमान में टेक्नोलॉजी की नवीतम तकनीकों, नवीतम गैजेट्स व् उनका उपयोग, भविष्य में आने वाली नवीनतम तकनीकों, एप्लीकेशन आदि के बारे में जानकारी दी व् विधार्थियों को सदैव डिजिटल रूप से अपडेट रहने का आह्वान किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!