Dark Mode
सरदार पटेल क़ो श्रदांजलि देकर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार पटेल क़ो श्रदांजलि देकर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा लोह पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले भारत देश के प्रथम ग्रहमंत्री सरदार वलभ भाई पटेल क़ो उनकी जन्म जयंती पर श्रदांजलि अर्पित की गई कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि सरदार वलभ भाई पटेल के अथक प्रयासों से ही 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत देश का निर्माण हुआ था इसलिए सरदार पटेल की जयंती क़ो राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है सरदार पटेल का जन्म आज ही के दिन 1875 क़ो नड़ियाद गुजरात में हुआ था संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि आज हम सभी सौभाग्य शाली है कि ऐसे महापुरुष हमारे देश में पैदा हुए!जिन्हे श्रदांजलि देकर हम सभी गर्व महसूस करते है!संस्थान के सभी सदस्यों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी !संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास व नगर प्रभारी विमल मालवीय ने उनके जीवन के बारे में सभी सदस्यों क़ो जानकारी प्रदान की!इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम दांती,कोषाध्यक्ष कमलेश सोनी,आनंद दवे,संगठन मंत्री जवेरीलाल मेहता,पारस माली,अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!