Dark Mode
राजकीय महाविद्यालय बायतु में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राजकीय महाविद्यालय बायतु में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

बालोतरा। गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतु (136) के अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र एवं उपखण्ड स्तर पर 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय बायतु में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों को सम्बोधित करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी / उपखण्ड अधिकारी बायतु ने कहा कि यह वर्ष आगामी लोकसभा चुनाव होने के कारण महत्वपूर्ण है। इसलिए जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़े हुए नहीं हैं, ऐसे सभी 17+ आयुवर्ग के व्यक्तियों के नाम VHA 2024 App के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़े जावें ताकि वे राष्ट्रीय महत्व के इस पर्व में अपनी भागीदार निभा सकें। उन्होंने कहा इसके लिए आवश्यकतानुरूप बीएलओ से सम्पर्क कर निर्धारित प्ररूप-6 में ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान 5 बीएलओ, 2 सुपरवाईर एवं 3 कार्मिकों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण कुमार चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य केशाराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र डउकिया, निर्वाचन शाखा प्रभारी पुरखाराम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न लोगों से हिस्सा लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!