Dark Mode
विकसित भारत की परिकल्पना के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस संपन्न

विकसित भारत की परिकल्पना के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस संपन्न

टोंक। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ऋतु दीदी एवं दिनेश बुंदेल रहें। इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि युवाओं के उठो जागो एवं तब तक मत रुको, जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, ‘‘खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है’’, स्वामी विवेकानंद के ऐसे विचारों से लोगों एवं विशेषकर युवाओं के भीतर क्रांति पैदा होती है। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का कण-कण देश को समर्पित कर दिया। ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने कहा कि इस नव-वर्ष में हमें नई सोच एवं नवीन विचारों के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा इस साल 2024 में स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक एवं सेवक होने के साथ ही आध्यात्मिक गुरु भी थे, जिन्होंने देश-दुनिया को धर्म व अध्यात्म का पाठ पढ़ाया। महाविद्यालय प्राचार्य लोकेश कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रसिद्ध संदेश एवं अनमोल विचार आपको सफलता की ओर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे । इस मौके पर भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विभागों की स्टालों का प्रर्दशन भी किया गया। 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम नासिक महाराष्ट्र के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से युवाओं को दिखाया गया। जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने आयेे हुए सभी अतिथियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार तुलसी राम मीणा, नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, सत्यनारायण मीणा, पिंकी सैनी, मनीष बैरवा, राहुल शर्मा, श्योजी राम धाकड़, अशोक सैनी, विजेन्द्र सिंह राजावत, कन्हैया लाल अहिरवाल आदि सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रोफेसर डॉ. सुषमा पांडे एवं सहायक आचार्य महावीर सिंह द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!