राष्ट्रवादी मंच ने गौशाला में मनाया मकर संक्रांति उत्सव
रतनगढ़ । पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच की ओर से चुंगी नाका के पास स्थित पिंजरापोल में मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर राष्ट्रवादी मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गौशाला में हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौवंश की सेवा का पुण्य कार्य किया व देश – प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना गौमाता से की। मंच के वरिष्ठ सदस्य नारायण प्रसाद दायमा ने अपने जन्मदिन के मौके पर गौशाला में तुलादान भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश कुमार पारीक, मंच सह संयोजक मोहनलाल बबेरवाल, शंकरलाल कम्मा, प्रकाश चंद्र पारीक, भरत सैनी, युवा नेता नवल महर्षि, अंजनी चोटिया, मनोज हारित, पवन तिवाड़ी, पार्षद रामकिशन माटोलिया, राजकुमार सोनी, बंशीधर स्वामी, संतोष कुमार जोशी, अनुप पीपलवा, रामा मंडगीरा, दिनेश रांकावत, राजेश रिणवा, दीनदयाल सोनी, रामस्वरूप भार्गव, नंदकिशोर डीडवानिया, लीलाधर प्रजापत, महेश स्वामी सहीत कई लोग उपस्थित रहे।