राष्ट्रवादी मंच ने ज्ञानवापी परिसर पर न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
रतनगढ़ ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच की ओर से आज शनिवार को रामचंद्र पार्क स्थित शिवालय मंदिर में जिला न्यायालय के आदेश पर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में बैरियर हटा कर 30 साल बाद पूजा अर्चना शुरू करने एवं श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु तहखाना खोलने पर मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत किया। इस दौरान पंडित गिरधारीलाल दायमा के सानिध्य में श्री शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की । इस अवसर पर मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया ने बताया कि ज्ञानवापी मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला देते हुए हिंदू पक्ष को व्यास तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है, इस फैसले से 30 साल बाद तहखाने में व्यास पीठ को पूजा अर्चना करने का अधिकार मिला है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम को मंच सह संयोजक शंकरलाल कम्मा, नारायण दायमा, युवा नेता नवल महर्षि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में रतनगढ़ खुदरा विक्रेता संघ के नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष दीपक मुरारका का दुपट्टा, श्रीफल एवं रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान मणिराम पंवार, बंशीधर स्वामी, ओमप्रकाश जांगिड़, राजकुमार सोनी, हनुमान बारवाल, पवन धर्ड़, दल्लू सिंह लूंछ, पूर्णमल दादरवाल, पंडित सुधीर शर्मा, दीनदयाल सोनी, पवन फूलभाटी, राधेश्याम महर्षि, कालूराम भार्गव, कमल पुजारी, महेश भार्गव, बीरबल भार्गव, नेमीचंद हारित, बंटी भार्गव, ओमप्रकाश सैनी, संजय भार्गव, राजेंद्र सांखला, विष्णुकांत शर्मा, महेन्द्र भार्गव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पार्षद रामकिशन माटोलिया ने किया।