Dark Mode
ग्रामीण सेवा शिविर में नत्था सिंह और बलजिन्दर को मिला मालिकाना हक

ग्रामीण सेवा शिविर में नत्था सिंह और बलजिन्दर को मिला मालिकाना हक

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है। पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 एनएनए में शुक्रवार को आयोजित शिविर में श्री नत्था सिंह पुत्र श्री संतोख सिंह और श्री बलजिन्दर सिंह पुत्र श्री संतोख सिंह को आवासीय मकान का मालिकाना हक (आवासीय पट्टा) सौंपा गया। इस दौरान शिविर में 4 पट्टे मय प्रोपर्टी पार्स, वितरण के साथ-साथ व्यक्तिगत शौचालय के 12 आवेदन तैयार कर स्वीकृतियां जारी की गई। राजस्व विभाग द्वारा 2 खाता विभाजन, 15 शुद्धि पत्र, 8 फार्मर आईडी, 5 कृषि इंतकाल, कृषि विभाग द्वारा डिग्गी का एक ऑनलाईन आवेदन और कृषि यंत्र के चार आवेदन प्राप्त किये गये। मौके पर बीडीओ श्री रामदेव जांगिड़, श्री इंद्राज बारूपाल, श्रीमती सिमरन कौर, श्री हनुमान पूनिया, श्री दीपक कुक्कड़, श्री निर्मल मांगट, श्री अमृत पाल सिंह लाली, श्री गुरविन्दर सिंह, श्री रविन्द्र कुमार, डॉ. मुकेश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत 4 डीडी डेलवां में श्री सरजीत सिंह का चिन्हिकरण कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन करवाया गया। इनकी पुत्री रजनी का विवाह 10 मई को हुआ था। इस योजना में बीपीएल परिवार की पुत्री के विवाह पर सहायता राशि दी जाती है। मौके पर आवेदन को सत्यापित किया गया। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!