Dark Mode
नवजोत ने किया राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व

नवजोत ने किया राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व

जसोल.  हाल में दिल्ली में सम्पन्न हुई 66वी राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में जसोल के बास्केटबॉल खिलाड़ी नवजोत तीरगर ने 19 वर्ष बास्केटबॉल में भाग लेकर गाँव व जिले का गौरव बढ़ाया। नवजोत के दिल्ली से वापस जसोल लौटने पर जसोल में बास्केटबॉल खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नवजोत तीरगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसके बाद नवम्बर में जैसलमेर में आयोजित राज्य स्तरीय पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाड़मेर जिले को कांस्य पदक दिलाया था। इसके बाद उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। जहां दिल्ली में नवजोत ने शानदार खेल दिखाया। नवजोत के कोच देवाराम सियोटा ने बताया कि नवजोत नियमित बास्केटबॉल खेलता है एवं कड़ी मेहनत करता है नवजोत की कामयाबी से दूसरे खिलाड़ियों में उत्साह जगा है। नवजोत के शानदार प्रदर्शन पर प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, बास्केटबॉल संरक्षक हरचंद सोलंकी, संदर्भ व्यक्ति सीबीईओ बालोतरा रूपेंद्र सिंह राठौड़, पीईईओ जगदीश गोस्वामी, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, दुर्ग सिंह पड़ियार, ताराचंद तीरगर, पुरुषोत्तम जोशी, बाबूलाल भाटी, दिनेश सांखला, हरेंद्र सिंह, सुनील बारासा, देवेंद्र दवे, विक्रम सिंह राठौड़, देव कच्छवाह , मुकेश गहलोत, अनिल पालीवाल,गोविंद सिंह राजपुरोहित, अशोक राठौड़ आदि ने खुशी जताई

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!