Dark Mode
बिजासन माता का नवरात्रा मेला शुरू

बिजासन माता का नवरात्रा मेला शुरू

इन्द्रगढ़. श्री बिजासन माता नवरात्र मेला बुधवार को शुरू हुआ बिजासन माता का मंदिर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जहाँ 700 सिड्डी चढ़कर जाना होता है, यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है यहां पर संपूर्ण भारत से श्रद्धालु नवरात्रि के मेले में आते हैं एवं माता के दर्शन करके अपनी मन्नते पूरी करते हैं श्री बिजासन माता का एक मंदिर नीचे भी बना हुआ है नवरात्रा पर प्रतिदिन श्री बिजासन माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है श्री बिजासन माता मेला समिति अध्यक्ष गिरिराज योगी एवं संयोजक ललित श्रीमाल ने बताया ने मेले पर विशेष प्रबंध किए गए हैं पिछले वर्ष की भांति इस बार भी मेले पर मेला ग्राउंड में झूले चकरी आदि बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए मेले में साफ-सफाई पेयजल और मेडिकल कैंप की विशेष व्यवस्था की गई

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!