बांगड़ महिला महाविद्यालय में नवरात्रि महोत्सव
डीडवाना. बागड़ महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा मां गौरी के दरबार की साज सज्जा की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सीमा तिवारी द्वारा मां गौरी की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अलग-अलग समूह बनाकर एवं रंग-बिरंगे परिधान में गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसमें भाग लेने वाले विभिन्न दलों के नाम माता के विभिन्न नामों पर रखे गए।कार्यक्रम अथिति राजेंद्र सिंगी महामंत्री डीडवाना विकास परिषद् समिति, डीडवाना ने स्वागत उदबोधन दिया तथा छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने को प्रेरित किया। निर्णायक की भूमिका माया माथुर, सरिता लाहोटी संगीता मूंदड़ा ने निभाई, डांडिया गरबा रास का घोषित परिणाम में मां सिद्धिदात्री दल प्रथम, मां महागौरी दल द्वितीय एवं मां कात्यायनी दल तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर मंजू सिंगी ने अपनी ओर से लक्की ड्रा के माध्यम से छात्राओं का चयन कर प्रोत्साहन राशि 3100 रुपए द्वारा मां विंध्यवासिनी दल, मां ब्रह्मचारिणी दल तथा मां दक्षकन्या दल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दुर्गा गौड़ एवं निशा रामावत ने किया। इस अवसर पर कलावती नागौरी, सुशीला नागौरी, पुष्पा काबरा एवं समस्त छात्राओं के साथ महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा तथा सभी महिला व्याख्याताओं ने भी गरबा एवं डांडिया रास का लुत्फ उठाया।