Dark Mode
घट स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव  

घट स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव  

फलोदी .  जन जन की आस्था का स्थल माँ लटियाल मन्दिर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिर तथा भक्तजन के घरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इसके साथ ही माँ लटियाल मन्दिर में शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ जो नौ दिन तक किया जाएगा। 
 नववर्ष एवम नवरात्रि के अवसर पर आज प्रथम दिन माँ लटियाल मन्दिर में पुजारी पंडित भगवतीलाल शर्मा एवम ओमप्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ घड़ी में घट स्थापना की । इसी के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिर एवम भक्तजनों ने घर घर घट स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत की। नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह 5 बजे से माँ लटियाल मन्दिर में भक्तजन की दर्शनार्थ भीड़ लगी जो पूरे दिन ओर देर शाम तक लगी रही। 
नौ दिन होगा शतचंडी यज्ञ- नवरात्रि के अवसर पर माँ लटियाल मन्दिर में आज से शुरू हुआ शतचंडी यज्ञ पूरे नौ दिन तक चलेगा। आचार्य सुरेश बोहरा एवम सह आचार्य नखतमल पुरोहित सहित पंडितों ने नवग्रह पूजन के बाद शतचंडी यज्ञ की आहुतियां देकर हवन शुरू किया। प्रथम दिन हवन में यजमान फतेहराज कल्ला ने सपत्नीक भाग लिया।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!